Advertisement
बाराबंकी
Trending

निन्दूरा में विशाल बाइक / कार रैली व मतदाता आमंत्रण पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को निन्दूरा में विशाल बाइक / कार रैली व मतदाता आमंत्रण पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री अ. सूदन, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी फतेहपुर श्री आर.जगत साईं व उपजिलाधिकारी सुश्री श्वेता मिश्रा, पी0डी0 श्री मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पांडेय द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज निन्दूरा में आयोजित बाइक / कार रैली में करीब 4000 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन 2


मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित कार्मिक समूह को मतदाता शपथ व सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। राजकीय इण्टर कॉलेज निन्दूरा से रैली निकलने के बाद शिक्षक/कर्मचारी न्याय पंचायतवार ग्राम पंचायतवार अलग-अलग टोली बनाकर विकास खण्ड निन्दूरा के समस्त बूथों पर पहुंचे।

विज्ञापन 5

बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूह द्वारा रैली का स्वागत किया गया।

इसके बाद समस्त कार्मिक अपने बूथ से आच्छादित प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर मतदाता आमंत्रण पत्र द्वारा उन्हें 20 मई को अपने बूथ पर मतदान करने हेतु आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग का सराहनीय योगदान रहा। रैली की मॉनिटरिंग ड्रोन के माध्यम से की गई।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button