
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या- 41/24 धारा 379/506/411 भादवि0 में संलिप्त डीजल चोर गिरोहो को किया गिरफ्तार।
अम्बेडकरनगर। थाना महरूआ पुलिस टीम द्वारा कृत कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 29.03.2024 को थाना महरुआ पुलिस टीम के अथक प्रयास के द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत होने के 48 घण्टे के अन्दर डीजल चोर गिरोह का पर्दाफास करते हुए मुकदमा संख्या 41/24 धारा 379/506/411 भादवि0 से सम्बंधित अभियुक्तगण :-
1- सूरज यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी ग्राम बैजपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 38 वर्ष,
2- ज्ञानू यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी ग्राम बैजपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 27 वर्ष,
3- सुनील कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम अन्नावा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 38 वर्ष को दिनाँक 29.03.2024 को समय 03.30 बजे प्रातः महरुआ पुलिस द्वारा अन्नावा बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।




