गैंगस्टर एक्ट में बांछित 20 हजार रूपये का 01 इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा बरामद-

रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं०- 755/2023 धारा 3(1) यू०पी० गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त आरिफ पुत्र कयूम निवासी कुरेशी मोहल्ला लालापुर रोड देवा थाना देवा जनपद बाराबंकी को दिनांक 20.03.2024 को रघई मोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 273/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।




