Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: (अनुराग ठाकुर)

मोदी जी के खेलोगे तो खिलोगे सिद्धांत को सार्थक करता खेल महाकुंभ: (अनुराग ठाकुर)

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

क्रिकेट के सितारे रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अपारशक्ति खुराना की उपस्थिति में हज़ारों की भीड़ के बीच लुहणु मैदान आतिशबाजी से नहाया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री, माननीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए आज यानी 05 मार्च 2024 को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच श्री राहुल द्रविड़ उपस्थित रहें। इसके अलावा लखविंदर सिंह वडाली, कुलदीप शर्मा “नाटी किंग” , “पाइंस ऑफ़ हार्मेनी” हिमाचल पुलिस बैंड और अपारशक्ति खुराना ने भी शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाई। सांसद खेल महाकुंभ शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर का लुहणु मैदान शानदार आतिशबाज़ी से नहा गया। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री स्वतंत्र संख्यान, पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश चंदेल, ऊना विधायक श्री सतपाल सत्ती जी, नैना देवी विधायक श्री रणधीर शर्मा, बिलासपुर विधायक श्री त्रिलोक जमवाल, झण्डुता विधायक श्री जेआर कटवाल, घुमारवीं से पूर्व विधायक श्री राजेंद्र गर्ग, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी श्री सुमित शर्मा व प्रदेश महामंत्री श्री नरेंद्र अत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

खेल महाकुंभ का भव्य आगाज करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तभी खिलोगे। और इसीलिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है। दो सफल संस्करणों के बाद आज बिलासपुर के लुहणु मैदान में क्रिकेट जगत के बड़े सितारे श्री राहुल द्रविड़ व श्री रोहित शर्मा व अन्य गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। इस बार हमने 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। आयोजन का भाग बनने वाले सभी खिलाड़ियों को मैं अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

विज्ञापन 2

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैंने जब अपने खेल महाकुंभ की प्रेजेंटेशन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी थी तब उन्होंने कहा था कि जब तुम कर सकते हो तो बाकी सांसद भी इसे अपने-अपने लोकसभा में कर सकते हैं। और यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही प्रेरणा है कि आज पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवा रहे हैं।आज सांसद खेल महाकुंभ की लोकप्रियता इतनी है की हमारे युवा आज पूरी तरह से नशे से दूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने को आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें पता है कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों से फिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे”

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे लुहनू क्रिकेट ग्राउंड के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यह ग्राउंड जब हमने बनाना शुरू किया था तो बहुत सारे सवाल उठाते थे कि जब पानी ऊपर चढ़ता है तो यहां चार चार पांच पांच फीट पानी जमा हो जाता है। लेकिन हमने ठाना और ग्राउंड यहीं बनाया। ऊपर एथलेटिक ट्रैक और हॉकी ग्राउंड भी बन गए। यहां हमने SAI का सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी दे दिया है। और अब हम जल्द यहां एक नया इनडोर स्टेडियम भी बनाने वाले हैं ताकि यह खेलों का हब बने। इसी तरह ऊना में भी हमने तीन ग्राउंड बना दिए। नादौन में मात्र 9 महीने में क्रिकेट का ग्राउंड बना दिया जहां रणजी ट्रॉफी के मैच होते हैं। और धर्मशाला जो 300 फीट का पहाड़ था वहां मात्र डेढ़ वर्षो में क्रिकेट स्टेडियम बना दिया। लोग कहते थे की यहां मैच नहीं होगा क्योंकि यहां होटल नहीं है, एयरपोर्ट नहीं है, चारदीवारी तक नहीं है। लेकिन हमने संघर्ष किया और आज दुनिया का सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम कहीं है तो वह धर्मशाला में ही है।”

विज्ञापन 5

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हो रहे इस भव्य आयोजन को देखकर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ काफी खुश दिखे और खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

खेल महाकुंभ के बारे में बोलते हुए श्री राहुल द्रविड़ ने कहा “ खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की श्री अनुराग ठाकुर की एक अच्छी पहल है। जितना मैंने इस कार्यक्रम को देखा समझा तो ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मंच देने, उनके अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने का यह एक अनूठा मॉडल है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ऐसे ही आयोजनों से देश को भविष्य के खिलाड़ी मिलते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा बुलंद करते हैं। अनुराग ठाकुर जी को व इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मैं अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ”

श्री रोहित शर्मा ने अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित इस वृहद खेल कार्यक्रम को युवाओं के लिए बेहद सार्थक पहल बताते हुए कहा, “ऐसे आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तराशते हैं और भारत की खेल प्रतिभाओं में चार चांद लगाते हैं। ज़मीनी स्तर पर जब ऐसे कार्यक्रम होंगे तो देश में युवा खिलाड़ियों की बढ़ोतरी होगी जो हमें क्रिकेट के साथ साथ अन्य सभी खेल विधाओं में भी अग्रणी बनाएंगे। मैं यह आयोजन और श्री अनुराग ठाकुर जी के आतिथ्य को देखकर गदगद हूँ”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे इस बार के आयोजन में शामिल किए गए खेल विधाओं और अन्य जरूरी जानकारी देते हुए कहा, “इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी।”

श्री अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ के पिछले संस्करणों की जानकारी देते हुए कहा, “2018 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 1.0 में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमे 42,700 से अधिक युवाओं ने 5 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट) में अपना करतब दिखाया। इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतिभागियों को 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

2023 में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2.0 की जानकारी देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “इसमें 2300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जिसमें 45,700 से अधिक युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। इसमें 1000 से अधिक लड़कियां शामिल थीं। 2023 में 7 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स) को शामिल किया गया था जिसमे 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।”

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button