उत्तर प्रदेश
01 अभियुक्त गिरफतार व एक अदद तमंचा व चोरी के जेवर व नगद 3500 रूपये बरामद

रिपोर्ट:-शमीम
जनपद बहराइच व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पयागपुर महोदय जनपद बहराइच श्रीमान राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी के द्वारा गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/24 धारा 305,331(4)(5),317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त जगदीश चौहान उर्फ लम्बू पुत्र छोटेलाल निवासी भवनिया पुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को मय चोरी के जेवर व 3500 रूपये नगद व एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त जगदीश चौहान उर्फ लम्बू पुत्र छोटेलाल निवासी भवनिया पुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को माननीय न्यायालय बहराइच विधिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।




