बकरीद को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं व जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ की बैठक।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। आगामी त्यौहार
बकरीद को लेकर जनपद में कानून व शांन्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं व जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठक किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में ईदगाहों व मस्जिदों के आस पास साफ-सफाई व जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं दी जानी
चाहिए।
इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी पशु की कुर्बानी नहीं दी जायेगी।
कुर्बानी के उपरान्त बचे हुए अवशेष को सही व उचित स्थान पर डिस्पोज करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि नमाज केवल ईदगाहों व मस्जिदों में ही पढ़ी जाये।
सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाये।
बकरीद पर विशेष ऐहतियात बरतें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नमाज के समय कोई व्यवधान उत्पन्न न हो
आने-जाने वाले मार्ग किसी भी दशा में बाधित नहीं होने चाहिए।
बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरूओं ने साफ सफाई, जल व विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया साथ ही जिले में अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
सभी ने एक स्वर से आश्वासन दिया कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।




