Advertisement
भारतवित्‍त मंत्रालय

पीएफआरडीए ने ग्राहक सुरक्षा, अनुपालन की लागत कम करने तथा व्यापार करने में और आधिक आसानी सुनिश्चित करने पर ध्यान देते हुए सुशासन के लिए ट्रस्टी बैंक (टीबी) और सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) से संबंधित विनियमों में संशोधन को अधिसूचित किया

रिपोर्ट:-शमीम 

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 09.02.2024 को ट्रस्टी बैंक (टीबी) (संशोधन) विनियम, 2023 और सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) (संशोधन) विनियम, 2023 को अधिसूचित किया है।

ट्रस्टी बैंक (टीबी) विनियमों में संशोधन धोखाधड़ी की रोकथाम और शमन नीति के कार्यान्वयन, ग्राहक को मुआवजा, नए पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित करने और पंजीकरण प्रमाणपत्र के समर्पण से संबंधित प्रावधानों को सरल और मजबूत बनाता है।

सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) विनियमों में संशोधन कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुरूप सीआरए के प्रशासन से संबंधित प्रावधानों को सरल और मजबूत बनाता है तथा सीआरए द्वारा सूचना के प्रकटीकरण को बढ़ावा देता है। अन्य उल्लेखनीय संशोधनों में अन्य बातों के साथ-साथ शामिल हैं:

  1. ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए सीआरए द्वारा धोखाधड़ी रोकथाम और शमन नीति का कार्यान्वयन।
  2. आंतरिक नियंत्रण, अनुपालन और लेखापरीक्षा प्रक्रियाओं की पर्याप्तता और प्रभावशीलता के संबंध में वार्षिक रिपोर्ट में सीईओ द्वारा प्रमाण पत्र शामिल करना।
  3. सीआरए और उसके प्रमुख कर्मियों के लिए ‘फिट और उपयुक्त व्यक्ति’ से संबंधित मानदंड का समावेश किया गया है।

प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े इन संशोधनों का उद्देश्य सरलीकरण और अनुपालन संबंधी बोझ को कम करना है।

संशोधित विनियमों की विस्तृत जानकारी हेतु, कृपया पीएफआरडीए की वेबसाइट पर जायें:

विज्ञापन

ट्रस्टी बैंक:

विज्ञापन 2

https://www.pfrda.org.in/myauth/admin/showimg.cshtml?ID=2888

विज्ञापन 3

सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी:

विज्ञापन 4

https://www.pfrda.org.in/myauth/admin/showimg.cshtml?ID=2886

विज्ञापन 5

उपरोक्त सरलीकरण अनुपालन की लागत को कम करने और व्यापार करने में और आधिक आसानी सुनिश्चित करने के लिए विनियमों की समीक्षा करने के केन्द्रीय बजट 2023-24 की घोषणा के अनुरूप हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button