Advertisement
बाराबंकी
Trending

ग्रामीण कृषि मौयम सेवा विषयक जागरूकता कार्यक्रम-सेमिनार आयोजित की गई।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। निन्दूरा विकास खण्ड सभागार में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग ये स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान व ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण कृषि मौयम सेवा विषयक जागरूकता कार्यक्रम/सेमिनार आयोजित की गई।

इस सेमिनार में निन्दूरा ब्लाक क्षेत्र के किसान, स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी एवं कृषक समूहों के सदस्यों सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों सहित डेढ़ सैकड़ा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सेमिनार का शुभारम्भ जिला कृषि अधिकारी राजितराम, राज्य कृषि मौसम सेवा, मौसम विज्ञान केन्द्र अमौसी, लखनऊ के प्रमुख वैज्ञानिक डा अतुल कुमार सिंह, कृषि वैज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ की वैज्ञानिक डा रूपन रघुवंशी, आरएसएस के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, आरआर पीजी कालेज के भूगोल विभाग के पूर्व एचओडी डा अर्जुन पाण्डेय, साहित्यकार इकबाल ए राही एवं संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया और प्रतिभागियों को कृषि मौसम सेवाओं की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने किया।

विज्ञापन


पावर प्रजेन्टेशन व वीडियो के द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम की जानकारी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है, जितनी वर्ष होनी चाहिए वह तो हो रही है लेकिन जितने दिन वर्षा होनी चाहिए वह नही हो रही है, वर्षा के दिन काफी घट गये हैं, जिससे वाीिरश का पानी बेकार हो जाता है। ऐसे में खेती पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में मौसम सेवाओं की जानकारी रखने से कृषि में जोखिम को न्यून किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ की वैज्ञानिक डा रूपन रघुवंशी ने कहा कि हमारी कृषि जैविक, अजैविक, भौतिक, सामाजिक व आर्थिक कारकों पर निर्भर करती है। अजैविक कारकों में मुख्य रूप से मौसमी तत्व, मिट्टी का स्वास्थ्य, जल संसाधन, फसलों के प्रकार व विभिन्न प्रजातियाँ, फसलों में होने वाली बीमारियाँ, कीट इत्यादि का प्रकोप आते है। कृषि जोखिम का बचाव की जानकारी मौसम विज्ञान विभाग द्वारा समय समय पर दी जा रही है कृषकों को मौसम आधारित सलाह पर खेती करनी चाहिए। उन्होने कहा कि मौसम सम्बंधी सभी जानकारियां एवं पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान अपनी बेबसाइट http//mausam.imd.gov.in//lucknow पर प्रतिदिन अपडेट कर प्रदर्शित करता है। इसके अतिरिक्त आकाशवाणी और विभिन्न रेडियो चैनल्स, दूरदर्शन और विभिन्न निजी दूरदर्श, समाचार पत्र और पत्रिकाए, इंटरनेटः फेसबुक, ट्विटर इत्यादि के द्वारा जारी किया जाता है।
जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि मानसून के आगमन की सूचना के आधार पर खरीफ फसल की बुवाई और रोपाई करें तथा अवशेष मृदा जल के आधार पर रबी फसलों की बुवाई। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर नुकसानदेह कीटों एवं पौध रोगों के प्रकोपों का प्रबंधन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आरएसएस के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी ने मोटे अनाज मिलेट्स के उत्पादन एवं उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

इस अवसर पर साहित्यकार इकबाल राही, सहायक विकास अधिकारी हरिप्रकाश चैधरी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भीखाराम, राकेश कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, रीना, श्रीराम, दाताराम, राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक अधिकारियों सहित संस्था के कार्यकर्ता जियालाल, वीरेन्द्र कुमार, जीनत बेबी, उमादेवी, उमेश कुमार, पूनम रत्नाकर, अंचल कुमार, अमित कुमार सहित सैकड़ो कियान व महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button