3 वारंटी अभिक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित /वारण्टी अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) जनपद बहराइच श्री रामानन्द कुशवाहा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर जनपद बहराइच श्री हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री भुहुर वर्मा मय हमराह उ0नि0 श्री राधेश्याम यादव, उ0नि0 श्री दिग्विजय सिंह, उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह, हे0का0 ज्ञानेन्द्र नाथ राय, का० विजय राजपूत, का० सुभाष गौतम, का० अनिल चौरसिया के रवाना होकर देखभाल क्षेत्र तलाश अभियान वारण्टी मामूर था कि मुखबीर खास की सूचना पर मा० न्यायालय ए0सी0जे0 एम प्रथम बहराइच के द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र मु0न0 1455/12 अ0स0…… धारा 323/452/504/506 भादवि थाना पयागपुर जनपद बहराइच राज्य प्रति सम्बन्धित अभियुक्त । राजेश कुमार पुत्र जगराम उर्फ भोला निवासी लख्खारामपुर दा० गुवाएं थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच तथा मा० न्यायालय जे0एम प्रथम बहराइच के द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र मु0न0 256/03 अ0स0 730/98 धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि थाना विंगज जनपद बहराइच राज्य प्रति सम्बन्धित अभियुक्त 1. माधव पुत्र माता प्रसाद पासी निवासी ककरा मोहम्मदपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच तथा मा० न्यायालय जे० एम प्रथम बहराइच के द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र मु0न0 2653/16 अ0स0 617/13 धारा 379/411 भादवि थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच राज्य प्रति सम्बन्धित अभियुक्त ईश्वरदीन पुत्र जगप्रसाद निवासी नाउपुरवा दा० जमुनहा कला थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।




