Advertisement
अब तकअभी तककन्नौज

स्टेडियम की जमीन पर भू माफियाओं के खनन से नाराज सपाईयों ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट-ब्यूरो चीफ मोबीन मंसूरी

कन्नौज में सपा शासनकाल में जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का प्रस्ताव पास हुआ था। स्टेडियम के लिये महीनों जगह की तलाश होती रही, लेकिन जमीन न मिलने के कारण स्टेडियम निर्माण अधर में लटका रहा। युवा कल्याण व खेल विभाग को सदर ब्लॉक गदनपुर बड्डू में बड़ी जद्दोजहद के बाद 18 एकड़ जमीन स्टेडियम के लिये मिली। विभाग उस जमीन पर स्टेडियम बनाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन भूमाफियाओं की निगाहें स्टेडियम निर्माण शुरू होने से पहले ही इस जमीन पर पड़ गयी। कुछ ही दिनों में स्टेडियम की चयनित जमीन एक गहरा गड्ढेदार तालाब नजर आने लगी है। स्टेडियम की जमीन पर खनन किये जाने से नाराज सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सपा नेता नबाब सिंह यादव ने भाजपा पर स्टेडियम की चयनित भूमि पर खनन कर मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। सपा नेता ने प्रशासन पर सत्तापक्ष के दबाव में कोई कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button