बाराबंकी
नाबालिग से अपहरण व दुराचार में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- विमल कुमार।
फतेहपुर, बाराबंकी। पुलिस ने नाबालिग से अपहरण व दुराचार मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर भेजा न्यायालय।
बता दें, कि कोतवाली फतेहपुर पर दर्ज नाबालिक से अपहरण, दुराचार व पास्को एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त, दुबे पुत्र धाकड़ निवासी ग्राम पवरभारी कोतवाली बड्डूपुर को फ़तेहपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया। पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने का काम करती नजर आ रही है।
विज्ञापन




