मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पौरुष कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव पद पर किए गए नामित

टिकैतनगर (बाराबंकी) : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव पद पर पूरेडलई के सोनबरसा निवासी पौरुष कुमार सिंह को नामित किए जाने से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।2015 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी ।उनके संघर्षों और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। बातचीत में उन्होने कहा सभी वर्गों के सहयोग से पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
केंद्र, प्रदेश की जनविरोधी नीतियों को आमजन के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने की चेतावनी दी। कहा पार्टी किसानों को समर्थन देती है। मांग पूरी नहीं होने पर जिला स्तर पर किसानों के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा।कहा कि आज देश में जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटकर गरीब, किसान, मजदूर वर्ग की अनदेखी कर राजनीति की जा रही है। कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर पूरे मुल्क को एक सांचे में ढालने का काम करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ता दान बहादुर सिंह चंदन सिंह, विनय शुक्ल ,रवि शुक्ल, आलोक मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।




