Advertisement
इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालयभारत

सरकार ने देश की डिजिटल क्रिएटर अर्थव्यवस्था और उसके प्रभाव पर राष्ट्रीय क्रिएटर्स पुरस्कार के उद्घाटन संस्करण की घोषणा की

रिपोर्ट :-शमीम 

नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य उन विविध प्रतिभाओं की क्षमताओं को उजागर करना है जो देश के विकास और सांस्कृतिक आख्यान को आकार दे रहे हैं, सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन ला रहे हैं और डिजिटल क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतर सृजनकारी (क्रिएटर) अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी शक्ति और प्रभाव को स्वीकार किया है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, माइगोव इंडिया ने भारत के डिजिटल परिदृश्य में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए डिजिटल इनोवेटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को महत्व प्रदान करते हुए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड के शुभांरभ की घोषणा की है। माइगोव इंडिया के तत्वावधान में यह पुरस्कार 20 से अधिक श्रेणियों में असाधारण रचनात्मकता और नवीनता को मान्यता देता है। डिजिटल निर्माता अर्थव्यवस्था तेजी से विकास का अनुभव कर रही है, मीडिया परिदृश्य में क्रांति ला रही है और युवाओं को अपना समुदाय बनाने के लिए सशक्त बना रही है। ये रचनाकार नए भारत के कथाकार के रूप में उभरे हैं, जो आत्मविश्वास और मुखरता का प्रतीक हैं। वे सामाजिक प्रभाव जागृत करने, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने, ‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन में योगदान देने में अग्रणी हैं। नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में कहानी कहने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने वाली श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

1. सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार: रचनात्मक कहानी कहने के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक लोकाचार को बढ़ावा देने वाले रचनाकारों को सम्मान प्रदान करता है।

2. द डिसरप्टर ऑफ द ईयर: एक ऐसे रचनाकार को मान्यता देता है जिसने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन या नवीनता लाते हुए यथास्थिति को चुनौती दी है।

3. वर्ष का सेलिब्रिटी निर्माता: यह पुरस्कार एक ऐसे हाई-प्रोफाइल निर्माता को प्रदान किया जाएगा, जिसने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए रचनात्मक और प्रभावशाली ऑनलाइन कंटेन्ट प्रस्तुत कर एक मिसाल कायम करने के लिए अपनी सेलिब्रिटी स्थिति का लाभ उठाया है।

विज्ञापन

4. ग्रीन चैंपियन पुरस्कार: पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता और हरित जीवन पद्धतियों को बढ़ावा देने वाले रचनाकारों को सम्मानित करता है।

विज्ञापन 2

5. सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार: उस रचनाकार को मान्यता देता है जो सामाजिक कारणों, धर्मार्थ कारणों, समावेशिता, सशक्तिकरण और अन्य सकारात्मक परिवर्तन के लिए अपने मंच का उपयोग करता है।

विज्ञापन 3

6. सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि निर्माता: उस रचनाकार को मान्यता देता है जो भारत में खेती को उन्नत करने के लिए खेती की नई तकनीकों, बाजार में लॉन्च होने वाले उपकरणों आदि के संबंध में अपने कंटेन्ट के माध्यम से शिक्षित, आलोचना और प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन 4

7. वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत: भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित बहुविध जीवनशैली से जुड़े कंटेन्ट के माध्यम से देश की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन 5

8. अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार: विदेश में स्थित रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है जो भारत की संस्कृति और सॉफ्ट पावर को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

9. सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार: उन रचनाकारों को मान्यता देता है जो अपनी यात्रा सामग्री के माध्यम से भारत की समृद्ध पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

10. स्वच्छता राजदूत पुरस्कार: स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रचनाकारों को सम्मानित करता है।

11. न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड: भारत की प्रगति, उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ सरकारी नीतियों पर जागरूकता फैलाने और राष्ट्र-निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने वाली पहल को प्रोत्साहित करने वाले रचनाकारों को दिया जाता है।

12. टेक क्रिएटर अवार्ड: उन रचनाकारों के लिए जो नवीनतम गैजेट और नवाचारों पर अंतर्दृष्टि, समीक्षा और सिफारिशें प्रदान करते हुए प्रौद्योगिकी को उजागर करते हैं।

13. हेरिटेज फैशन आइकॉन अवार्ड: स्थानीय कपड़ों के ब्रांड को बढ़ावा देने वाले रचनाकारों के साथ-साथ भारत की समृद्ध परिधान विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रदान किया जाता है।

14. सर्वाधिक रचनात्मक निर्माता (पुरुष और महिला): उन पुरुष और महिला रचनाकारों को मान्यता देता है जो असाधारण सामग्री प्रदान करते हैं जिसमें मनोरंजन मूल्य और सामाजिक संदेश दोनों विद्यमान हों।

15. खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता: उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो भारत की खाद्य संस्कृति की विविधता का प्रदर्शन करते हुए खोज करते हैं, आलोचना करते हैं या पाक सामग्री बनाते हैं।

16. शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार: शिक्षार्थियों को जानकारी प्रदान कर शैक्षिक परिदृश्य में योगदान देने वाले रचनाकारों की प्रतिभा का सम्मान करता है।

17. गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता: गेमप्ले, समीक्षा या ई-स्पोर्ट्स कमेंटरी के माध्यम से लोगों को संबंधित सामग्री प्रदान करने वाले रचनाकारों का सम्मान करता है।

18. सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर: उन माइक्रो-क्रिएटर्स की प्रतिभा को प्रोत्साहित करता है, जिनका दर्शकों की संख्या कम होने के बावजूद अपने क्षेत्र या समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

19. सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता: नैनो-निर्माताओं को सम्मानित किया जाता है जो अपने दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ते हैं, अक्सर उच्च स्तर की बातचीत और व्यक्तिगत संबंध बनाते हैं।

20. सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता: स्वास्थ्य, कल्याण और फिटनेस को बढ़ावा देने वाले रचनाकारों को मान्यता देता है, जो अपने दर्शकों को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

चयन प्रक्रिया अवलोकन: चयन प्रक्रिया में नामांकन चरण, नामांकन की स्क्रीनिंग, उसके बाद सार्वजनिक मतदान और जूरी की समीक्षा का संयोजन शामिल है। विजेताओं की घोषणा जूरी और जनता के वोटों के संयोजन के आधार पर की जाएगी।

अपेक्षित परिणाम: नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य अधिक समावेशी, सहभागी और सशक्त समाज के निर्माण में डिजिटल मीडिया की परिवर्तनकारी क्षमता को प्रेरित करना, पहचानना और उन्हें उचित सम्मान देना है। इसका उद्देश्य सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले डिजिटल रचनाकारों को मान्यता और दृश्यता प्रदान करना, सहयोग और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ावा देना और नए रचनाकारों की अधिकाधिक भलाई के लिए अपने प्लेटफार्मों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

माइगोव इंडिया, भारत में डिजिटल नवाचार और इसके प्रभाव का उत्सव जश्न मनाने के लिए सभी डिजिटल रचनाकारों, नवप्रवर्तकों और परिवर्तनकर्ताओं को इस पहल में भाग लेने और शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button