Advertisement
बाराबंकी

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के तत्वावधान में गांधी भवन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार रात को उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे।
क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि भारत ने एक कोहिनूर खो दिया। सरदार मिल्खा सिंह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
हाकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि मिल्खा सिंह ने चार बार एशियन गेम्स और 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 1960 में रोम में 400 मीटर की दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 1956 और 1964 के ओलंपिक खेलों में देश की नुमाइंदगी की थी और 1959 में उन्हें पद्मश्री के खि़ताब से नवाजा गया। उनका निधन खेल जगत की अपूर्णनीय क्षति है।
वयोवृद्ध हाकी खिलाड़ी चैधरी छोटे लाल ने कहा कि महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत हो गया। वह भारत के गौरव थे। उन्होंने विश्व में भरत का कीर्तिमान स्थापित किया।
इस मौके पर हाकी खिलाड़ी मुजीब अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्या, विनय कुमार सिंह, अनुपम सिंह राठौर, विजय कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, अतीकुर्ररहमान, नीरज दूबे, जमील उर रहमान, मनीष सिंह, अनिल यादव, तौफिक अहमद आदि लोगों ने शोक संवेदना व्क्त कर धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button