कोतवाली जोगिया उदयपुर मे तैनात पुलिस कर्मचारी के मौत पर शोकाकुल हुई सिद्धार्थनगर पुलिस।


जनपद सिद्धार्थनगर थाना जोगिया उदयपुर में नियुक्त हेड मोहर्रिर भगवान बली की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो जाने पर पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर स्थित शहीद स्थल पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डाक्टर यशवीर सिंह द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं गार्द द्वारा सलामी दी गयी। दिनाँक 26.10.2021 को प्रातः लगभग 04.00 बजे थाना जोगिया उदयपुर में नियुक्त हेड मोहर्रिर भगवान बली निवासी ग्राम-माल्हनपार,थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर ले जाया गया परंतु हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गयी ।
जिसके पश्चात उनके परिजनों के आ जाने पर उनकी उपस्थिति में अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर स्थित शहीद स्थल पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डाक्टर यशवीर सिंह द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं गार्द द्वारा सलामी दी गयी । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेशचन्द्र रावत,क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव व ब्रह्मदेव उपाध्याय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस सिद्धार्थनगर तथा प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर तहसीलदार सिह द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित किया गया ।
जिसके बाद मौके पर मौजूद समस्त पुलिस बल व उनके परिजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया गया तथा अन्तिम संस्कार हेतु नकद धनराशि,सरकारी वाहन तथा गार्द सहित ससम्मान उनके गृह जनपद रवाना किया गया । मृदुल स्वभाव के धनी मुख्य आरक्षी भगवान बली के इस आकस्मिक निधन से सिद्धार्थनगर पुलिस शोकाकुल है ।



