Advertisement
बहराइच

धान क्रय केन्द्र खुटेहना का आयुक्त ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट-समित अवस्थी
बहराइच- खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में 01 नवम्बर 2023 से प्रारम्भ धान खरीद कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल योगेश्वर राम मिश्र ने क्रय एजेन्सी खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र खुटेहना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्रय केन्द्र परिसर की साफ-सफाई, किसानों और उनके मवेशियों के लिए छाव, पेयजल, बैठने, बैनर, रेट लिस्ट सहित अन्य व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए क्रय केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विजय कुमार यादव से धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी श्री यादव ने आयुक्त को बताया कि अब तक 12 कुण्टल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से धान की आवक में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। धान खरीद हेतु क्रय केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। आयुक्त ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों को पराली को जलाने के बजाय उसका बेहतर एवं वैज्ञानिक विधि से प्रबन्धन करने हेतु जागरूक किया जाय।
आयुक्त श्री मिश्र ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर शासन की मंशानुरूप धान क्रय सुनिश्चित कराएं। आयुक्त ने कहा कि किसी भी क्रय केन्द्र पर घटतौली, बोरो व पैसों की अनुपलब्धता अथवा व्यवस्थाओं की कमी के कारण धान खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी भी क्रय केन्द्र पर किसानों के शोषण की शिकायत को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध अनिवार्य रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button