प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 30 अगस्त, 2021 को एनआईसी कलेक्ट्रेट में लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 30 अगस्त, 2021 को एनआईसी कलेक्ट्रेट में लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को वन क्लिक के माध्यम से किश्ते ऑनलाइन हस्तान्तरण की जायेगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नवाबगंज एवं समस्त नगर पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
ज्नपद बाराबंकी में 58 लाभार्थियों को प्रथम किश्त रु0 29 लाख 1429 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त रू0 21 करोड़ बयालिस लाख चौरानबे हजार दो सौ अठठ ारह एवं 729 लाभार्थियों को तृतीय किश्त रू0 3 करोड़ इकसठ लाख छत्तीस हजार दो सौ सत्तावन ऑनलाइन हस्तान्तरित की जायेगी। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी नगर पालिका परिषद नवाबगंज की बड़ेल निवासी श्रीमती मंजू देवी गांधी नगर निवासी श्रीमती सुन्दरी एवं मकदूमपुर निवासी श्रीमती रेखा कुमारी से वर्चअल संवाद किया जायेगा। श्रीमती मंजू देवी को तृतीय किश्त, गांधी नगर निवासी श्रीमती सुन्दरी को द्वितीय किश्त एवं मकदूमपुर निवासी श्रीमती रेखा कुमारी को द्वितीय किश्त ऑनलाइन हस्तान्तरित की जायेगी।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेगे। साथ ही कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी भी उपस्थित रहेंगे।




