अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने दी आर्थिक मदद।

रिपोर्ट – पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-गुरुवार को हुई तेज बारिश व तेज हवाओं के बीच थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम शहरी में पशुओं के लिए चारा लेने गए रामविलास पुत्र झब्बू के ऊपर कच्ची दीवार व छत गिर गई थी जिसमें रामविलास 55 पुत्र झब्बू की मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कुर्सी विधायक साकेन्द्र वर्मा ने दैवीय आपदा के तहत परिवार की आश्रित रामविलाश की पत्नी को दैवीय आपदा के तहत मिलने वाली चार लाख की आर्थिक सहायता का प्रपत्र भेंट किया मृतक आश्रित के खाते में यह राशि ऑनलाइन भेजी जाएगी।




