Advertisement
दिल्ली

डीएफएस ने विशेष अभियान 3.0 के पहले पखवाड़े के दौरान रद्दी के निपटान, स्थान के प्रबंधन, स्थलों की सफाई और दिव्यांगजनों के लिए रैंप के निर्माण को प्राथमिकता दी

डीएफएस ने विशेष अभियान 3.0 के पहले पखवाड़े के दौरान लोक शिकायतों और अपीलों के निपटान के लिए निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत हासिल किया

6.20 लाख से अधिक निष्क्रिय बैंक खाते सक्रिय किए गए, और मृत्यु दावा निपटान को सुगम बनाने के लिए 10 लाख से अधिक बैंक खातों के नामांकन विवरण जोड़े/अद्यतन किए गगेयर

रिपोर्ट:-शमीम 

वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय और संबद्ध संगठन लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इस अभियान की अवधि के पहले भाग के तहत रद्दी का निपटान, स्थान का प्रबंधन, स्थलों की सफाई और दिव्यांगजनों के लिए रैंप का निर्माण जैसे कार्य मुख्य आकर्षण हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00101LL.png

1.8 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल को खाली करवाकर लगभग 100 लाख रुपये से अधिक मूल्य की रद्दी का निपटान किया गया है और 3,400 से अधिक स्थलों को साफ किया गया है।

विज्ञापन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1212121212121212IZEW.png

विज्ञापन 2

इस दौरान 5,998 शिकायतों और अपीलों का निपटान करके लोक शिकायतों और अपीलों के निपटान के लिए निर्धारित लक्ष्य का पचास प्रतिशत पहले ही हासिल कर लिया गया है।

विज्ञापन 3

सुशासन के कार्यान्वयन की दिशा में, वित्तीय सेवा क्षेत्र में होने के कारण डीएफएस के संगठनों ने अभियान के अंतर्गत खाताधारकों से नए केवाईसी प्राप्त करने के बाद 6.20 लाख से अधिक निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय किया। मृत्यु दावा निपटान की दक्षता में सुधार के लिए 10 लाख से अधिक बैंक खातों में नामांकन विवरण जोड़े/अद्यतन किए गए हैं। इसके अलावा, डीएफएस के कई संगठनों द्वारा “पेंशन शिकायत सप्ताह” चलाया जा रहा है।

विज्ञापन 4

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/13131313132I73.png

विज्ञापन 5

डीएफएस और उसके संगठनों द्वारा की गई गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर निरंतर आधार पर पोस्ट किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008RTQE.png

विशेष अभियान 3.0 के संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ, कर्मचारियों और उसके ग्राहकों के विवरणात्मक वीडियो:

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button