मा० प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित #सेवा_पखवाड़ा में…..।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मा० प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित #सेवा_पखवाड़ा में “अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान” के अंतर्गत सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मण्डल देवां के ग्राम भिटौली खुर्द, मण्डल फतेहपुर के ग्राम डडियामऊ व ग्राम सलेमपुर व मोहल्ला काजीपुर फ़तेहपुर, तथा मण्डल बेलहरा के ग्राम पंचायत दादनपुर के ग्राम चक कोडार तथा मण्डल सूरतगंज के ग्राम तेलवाय व जफरपुर तथा मण्डल रामनगर के ग्राम चन्दनापुर की अनुसूचित जाति की बस्तियों में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्कृष्ट नेतृत्व वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से के बारे में बताया । उपरोक्त कार्यक्रमों में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया । तथा इन महान विभूतियों के बारे में बताया ।
इस अवसर पर बब्लू यादव, राम लखन रावत, राम सनेही, देशराज, नन्हा, दिनेश वर्मा, कमलेश वर्मा, राम लखन रावत, सर्वेश श्रीवास्तव, अनुपम निगम, गुरु लाल सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम जीत सिंह, आशुतोष सिंह, शेखर हरायण, आशीष सिंह, सुशील रावत, झब्बू लाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।




