Operation Conviction” के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

रिपोर्ट-समित अवस्थी
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “Operation Conviction” के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्याया0 में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी जा रही है। इसी क्रम में थाना लोनीकटरा पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2016 धारा 363/366/376 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट के अभियुक्त आनन्द प्रकाश पुत्र कैलाश निवासी पूरे कूबेर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0- 45 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धित/अन्य जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।
संक्षिप्त विवरणः-
वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में दिनांक 03.04.2016 को थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी पर मु0अ0सं0 42/2016 धारा 363/366/376 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट बनाम आनन्द प्रकाश पुत्र कैलाश निवासी पूरे कूबेर थाना कोठी जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए, विवेचना के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
पुलिस/अभियोजन टीम-
1-श्री अजय कुमार सिंह विशेष लोक अभियोजक (ए0एस0जे0-45) जनपद बाराबंकी
2-निरीक्षक श्री दयाशंकर सिंह प्रभारी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3-उ0नि0 श्री रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4-हे0का0 अमर बहादुर सिंह मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5-म0का0 प्रतिमा द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6-का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
7-का0 आदर्श कुमार मिश्र मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
8-का0 विवेक कुमार पैरोकार थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी
9-म0का0 सरिता मौर्या कोर्ट मोहर्रिर ए0एस0जे0-45 जनपद बाराबंकी ।




