प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा पट्टा वितरण समारोह का किया गया आयोजन।

सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा उपजिलाधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में तहसील मुख्यालय पर गरीब एवम पात्र व्यक्तियों में आवासीय पट्टा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही इस अवसर पर कुल 71 व्यकितयों को आवास स्थल आवंटन तथा कुल 06 व्यक्तियों को उनके पूर्व से गांव सभी की भूमि पर बने हुए मकान को उनके पक्ष में बन्दोबस्त (सेटिल) करते हुए ग्राम समाज भूमि नवीन परती/बंजर को आबादी घोषित करने का आदेश पत्र भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील डुमरियागंज द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव किया लेखपाल संघ अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि विधायक डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी की प्रेरणा से नर सेवा नारायण सेवा का संकल्प लेते हुए अपने सभी लेखपाल साथियों को व्यक्तिगत रूप से प्रेरित कर गरीब एव पात्र व्यक्तियो को पट्टा वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है जो आज माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया भविष्य में पुनः इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से गरीब एवम पात्र व्यक्तियों में हमारे लेखपाल साथियों के सहयोग से किया जाएगा कार्यक्रम में तहसीलदार डुमरियागंज राजेश प्रताप सिंह नायब तहसीलदार आनन्द ओझा राजस्व निरीक्षक परसुराम ताहिर परवेज लेखपाल संघ के मन्त्री राजेश प्रताप मणि,गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय,बिपिन तिवारी,अम्बिका प्रसाद,अम्बिकेश सिंह,माता प्रसाद इत्यादि काफी संख्या में लेखपाल एवम राजस्व कर्मी व पट्टा धारक उपस्थित रहे




