Advertisement
बाराबंकी
Trending

टीआरसी लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग एवं टीआरसी लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन।

रविवार को सतरिख स्थित टीआरसी लाॅ काॅलेज में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, उच्च शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा टीआरसी लाॅ काॅलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला समापन हो गया जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रतिकुलपति, निदेशक, विभागाध्यक्ष प्राचार्य, प्रवक्तागण एवं वक्ताओं ने कार्यशाला शीर्षक ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उच्च शिक्षा में विधि शब्दावली की भूमिका’’ पर शोध पत्र व व्याख्यान प्रस्तुत किए।


कार्यशाला का दूसरे दिवस आईआईएमटी विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रति कुलपति प्रो. एसडी शर्मा व वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के उपनिदेशक श्री मोहन लाल मीणा जी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ।

विज्ञापन


दूसरे दिवस के तृतीय सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के विधि प्रवक्ता डा. अभिषेक कुमार तिवारी ने ‘‘नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं विधि शब्दावली: वर्तमान एवं भविष्य’’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। चतुर्थ सत्र को सम्बोधित करते हुए बीएसएनबी पी.जी. काॅलेज, लखनऊ के विधि प्रवक्ता डा. मंजुल त्रिवेदी ने ‘‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एन.ई.पी. 2020 में तकनीकी शब्दावली की भूमिका’’ शीर्षक पर प्रकाश डाला। जिसके बाद बीबीएयू, लखनऊ के विधि प्रवक्ता डा. सुभाष मिश्रा ने ‘‘उच्च शिक्षण संस्थान में एनईपी 2020 के अन्तर्गत वैज्ञानिक शिक्षा का महत्व’’ शीर्षक पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। जस्टिस लाॅ काॅलेज के प्राचार्य डा. अविनाश मिश्रा ने भी अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
कार्यशाला के समापन पर प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी व उपनिदेशक श्री मोहन लाल मीणा जी ने कार्यशाला में सम्मलित सभी व्याख्यानदाताओं तथा प्रतिभागियों को सम्मान में शाॅल, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button