Advertisement
दिल्लीभारत

बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है : श्री गोविंद मोहन।

प्रति दिन लाखों लोग तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस वर्ष अभी तक 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। यह जानकारी आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री गोविंद मोहन द्वारा आयोजित एक संवादवाता सम्मेलन में साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के विभिन्न भागों में तिरंगा की रैलियां पूरे जोरशोर पर हैं और उनमें असीम जन भागीदारी देखी जा रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय तिरंगा बाइक रैली 11 अगस्त से मंडपम ( प्रगति मैदान, नई दिल्ली ) से आरंभ हुई जहां संसद के सदस्यों ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया। इसे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने झंडी दिखा कर रवाना किया। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी कृष्ण रेड्डी, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल, सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कानून एवं विधि राज्य मंत्री तथा संसदीय मामले और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बाइक रैली ने इंडिया गेट सर्किल तक अपना रास्ता बनाया और इंडिया गेट क्षेत्र के निकट एक सर्किल का चक्कर लगाते हुए कर्तव्य पथ को पार किया तथा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में जाकर यह रैली समाप्त हुई। अलग अलग आयु वर्ग से जुड़े हजारों लोगों ने अपनी बाइकों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए रैली में भाग लिया। रैली की अगुवाई संसद सदस्य अपने खुद के दुपहिया वाहनों पर कर रहे थे।

विज्ञापन

श्री गोविंद मोहन ने कहा कि प्रति दिन लाखों लोग तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर रहे हैं। तिरंगा की सेल्फी के साथ साथ, लोग मेरी माटी मेरा देश अभियान में भी भाग ले रहे हैं जहां महत्वपूर्ण स्थानों पर देश के वीरों की स्मृति में अनगिनत शिलाफलकम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के जरिये हर घर तिरंगा में भाग ले सकता है। इस पहल के हिस्से के रूप में, डाक विभाग आम लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय ध्वज बेचने और वितरित करने के लिए उत्तरदायी नामित इकाई के रूप में कार्य कर रहा है। इन ध्वजों की खरीद https: //www.epostoffice.gov.in / से 12 अगस्त 11.59 बजे रात तक की जा सकती है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

श्री गोविंद मोहन ने और अधिक विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि डाक विभाग ने इस वर्ष 2.5 करोड़ ध्वजों के लिए मांग की है और 55 लाख घ्वज डाक घरों के माध्यम से पहले ही भेजे जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वस्त्र मंत्रालय राज्यों को पहले ही 1.3 करोड़ ध्वज भेज चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा करोड़ ध्वजों का निर्माण किया जा रहा है जो ध्वज विनिर्माण में आत्म निर्भरता के रुझान का संकेत देता है।

विज्ञापन 4

श्री गोविंद मोहन ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस वर्ष अभी तक 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। विशेष रूप से, मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर घर तिरंगा में भाग लेने के लिए हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।

विज्ञापन 5

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। मन की बात के नवीनतम एपिसोड में प्रधानमंत्री ने ‘ हर घर तिरंगा ‘ की परंपरा को जारी रखने की अपील की जिसे पिछले वर्ष प्रचुर सफलता और जन भागीदारी प्राप्त हुई। अभियान के दौरान, 2022 में, कई उपलब्धियां अर्जित की गईं। ऐसा ही एक उदाहरण चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिला जब वहां 5,885 व्यक्ति एकत्र हो गए और लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का निर्माण करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अतिरिक्त, 6 करोड़ से अधिक लोगों ने भारतीय ध्वज ( तिरंगा ) के साथ सेल्फी ली और उन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट पर साझा किया। वर्तमान में जारी ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘ समारोहों के हिस्से के रूप में श्रीनगर में जिला प्रशासन ने भारत की आजादी का समारोह बनाने के लिए बख्शी स्टेडियम में 1850 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करने के माध्यम से एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अर्जित किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button