Advertisement
बाराबंकी

थाना सतरिख पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार।

कब्जे से 20 एण्ड्राएड मोबाइल फोन किए बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज 

बाराबंकी। थाना सतरिख पर वादी शेखर पुत्र सहजराम निवासी छेदानगर ने मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात

व्यक्तियों के विरुद्ध छेदानगर से बाराबंकी जाने वाले मार्ग पर मोबाइल फोन छीनने के सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या- 230/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया।

विज्ञापन

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आदेश के क्रम में मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण कर आज दिनांक 14.06.2023 को स्वाट/ सर्विलांस व थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रिंकू कश्यप पुत्र कमलेश कश्यप निवासी दक्षिण टोला, बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को बड़ेल से सतरिख आने वाले रास्ते के अण्डर पास के पास पण्डित आटा चक्की के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से लूट के 20 अदद एण्ड्राएड मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियोग उपरोक्त में धारा 411/413/414 भादवि व 41 सीआरपीसी की बढ़ोत्तरी की गई।

विज्ञापन 2

पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त रिंकू कश्यप अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट लेते हैं। तथा लूटे गए मोबाइलों को राह चलते हुए लोगों को कहते हैं कि मेरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है इसलिए रुपये की आवश्यकता है, भोले-भाले लोग इनकी बातों में आकर मोबाइल खरीद लेते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी शिवराज कश्यप पुत्र मनोहर लाल कश्यप निवासी दक्षिण टोला, बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, थाना फतेहपुर पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन 3

 

विज्ञापन 4

नाम पता गिरफ्तार अभियक्त :-

विज्ञापन 5

रिंकू कश्यप पुत्र कमलेश कश्यप निवासी दक्षिण टोला, बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।

बरामदगी :-

20 अदद एण्ड्राएड मोबाइल

पुलिस टीम :-

1. उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह स्वाट टीम

2. हेड कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह स्वाट टीम

3. हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद स्वाट टीम

4. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज स्वाट टीम

5. हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार स्वाट टीम

6. हेड कांस्टेबल मनीष यादव स्वाट टीम

7. कांस्टेबल अंकित तोमर स्वाट टीम

8. कांस्टेबल धनंजय सिंह स्वाट टीम

9. कांस्टेबल अभिषेक राजवंशी स्वाट टीम

10. कांस्टेबल नितिन कुमार स्वाट टीम

11. कांस्टेबल हरिकांत यादव स्वाट टीम

सर्विलांस टीम :-

1. उपनिरीक्षक अकिंत त्रिपाठी प्रभारी मीडिया सेल /सर्विलांस टीम

2. उप निरीक्षक रमाकान्त भारतीय सर्विलांस टीम

3. हेड कांस्टेबल रामआधार, सर्विलांस टीम

4. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र वर्मा, सर्विलांस टीम

5. हेड कांस्टेबल मजहर अहमद सर्विलांस टीम

6. हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, सर्विलांस टीम

7. कांस्टेबल जरनैल सिंह, सर्विलांस टीम

8. कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम

9. कांस्टेबल सुधाकर सिंह भदौरिया, सर्विलांस टीम

10. कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला सर्विलांस टीम

11. कांस्टेबल दिव्यांश यादव सर्विलांस टीम

थाना सतरिख पुलिस :-

1. प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

2. उपनिरीक्षक मनोज कुमार सैनी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

3. कांस्टेबल यादवेन्द्र छौंकर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

4.कांस्टेबल राधेश्याम थाना सतरिख जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button