रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या जनपद बाराबंकी । आज दिनांक 26.05.2022 को विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत ग्राम मंजीठा में प्रसिद्ध नाग देवता मन्दिर के प्रागण में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर के खुदाई / मरम्मत कार्य का शुभारम्भ जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व अध्यक्ष जिला पंचायत राजरानी रावत के कर कमलों द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से निर्मित होने पर यह भव्य और सुन्दर ‘अमृत सरोवर’ जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इस कार्य के शुभारम्भ होने के पीछे आम जनों की सहभागिता, ग्रामीणों का सहयोग, ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन की मुस्तैदी महत्वपूर्ण है। प्राचीन समय से प्रसिद्ध नागदेवता बाबा का मेला प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा को लगता है जिसमे जिले के आलावा सुदूरवर्ती जनपदों से भी लाखो श्रद्धालुओं का आगमन होता है इस अमृत सरोवर के पक्का बन जाने से श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा ।
इस अवसर पर आशुतोष अवस्थी जिलाध्यक्ष कि.मो., राजेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष कि.मो., सुनील शुक्ला, राघवेन्द्र प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी, वी.पी.सिंह, रेनू रावत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बंकी, जि.प.स. प्रतिनिधि वासुदेव वर्मा, लालता प्रसाद कोरी, ग्राम प्रधान शबाना, मो० वज्जू सहित सैकड़ों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।




