लोधेश्वर महादेवा में पहली बार शिवभक्तों पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)/समित अवस्थी।
बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र लोधेश्वर महादेवा में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं व कांवड़ियों का उमड़ा जनसैलाब। शिवभक्तों पर इस वर्ष लोधेश्वर महादेवा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइंस से उड़ान भरी। जिसपर जिला अधिकारी अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह भी सवार हुए। दोनों के द्वारा हेलीककॉप्टर से पुष्पवर्षा से शिभवक्त भाव-विभोर हो गये।
इस दौरान पूरा महादेवा परिसर हर-हर महादेव, ऊँ नम: शिवाय बम- बम बोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दरअसल सावन के तीसरे सोमवार पर दूर-दूर से आये लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य देव के जलाभिषेक के लिए देर रात से ही लाइन में खड़े हुए थे।
रात 12 बजे के बाद मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवाधिदेव लोधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
कपाट खुलते ही शिवभक्तों का जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार चलता रहा।
इसी बीच लोधेश्वरा महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
जिला अधिकारी-एसपी बाराबंकी ने शिवभक्तों पर फूल बरसाये।
बाराबंकी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई है।




