अयोध्या
धोखाधडी व बेईमानी से संपत्ति हासिल करने से सम्बधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम
अयोध्या l गठित टीम द्वारा दिनांक 27.02.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2023 धारा 419/420/467/468/471/1208 आईपीसी से सम्बधित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार उर्फ रामदास पुत्र श्री शकंर दयाल मिश्रा निवासी बढ़ईया कला थाना नानपारा जनपद बहराइच हाल पता लक्ष्मणघाट अड़गड़ा चौराहा थाना को० अयोध्या जनपद अयोध्या उम्र करीब 36 वर्ष को दिनांक 21.09.2024 को सियाराम किला के पास के पास से समय करीब 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को आज दिनांक 22.09.24 को नियमानुसार सम्बधित माननीय न्यायालय रवाना किया गया।




