
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 20 बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामाजिक सांस्कृतिक संस्था शकुन्तला रामपाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वाल्मीकि नगर में एक माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
लोक गायिका पूजा पाण्डेय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप सारंग सचिव अवधी अध्ययन केन्द्र उत्तर प्रदेश ने कहा कि व्यक्ति का कौशल व रचनात्मकता जहाँ हमारी लोक कला, संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं वहीं गरीबी से लड़ने का हथियार भी साबित होते हैं।
चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने प्रशिक्षित बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीखे गए हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं जरूरत इनके बेहतर उपयोग से नवप्रयोग से बदलाव लाने की है।
समापन समारोह में सुमन फाउण्डेशन की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, सदानन्द वर्मा अध्यक्ष ऑंखें फाउण्डेशन ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विशाल पांडेय, अभिषेक कश्यप, राजेश उपाध्याय, हिमांशु वर्मा, जितेंद्र गौतम, राजनाथ उपस्थित रहे।




