के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित द्वितीय जूनियर क्रिकेट चैम्पीयनशिप 2022-23 में आज दो मैच खेले गये।

रिपोर्ट -:शिवा वर्मा ( संपादक)
बाराबंकी। स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित द्वितीय राजू चौधरी मेमो0 डिस्ट्रिक जूनियर क्रिकेट चैम्पीयनशिप 2022-23 में आज दो मैच खेले गये। पहला मैच बी0डी0सी0ए0-ग्प् ब्लू व पिंक तथा दूसरा मैच बी0डी0सी0ए0-ग्प् रेड एवं ब्राउन के मध्य खेला गया। आज का विशेष आकर्षण दो खिलाडि़यों का शतक रहा। पहला शतक अशहद हुसैन 117 तथा दूसरा शिवम यादव के 110 रन नाबाद रहा।
पहले मैच में टॉस जीतकर बी0डी0सी0ए0-ग्प् पिंक ने बॉलिंग करते हुये बी0डी0सी0ए0-ग्प् ब्लू टीम को निर्धारित 20 ओवरों रनों के स्कोर पर रोका जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुये ओम ठाकुर ने 44 तथा मृदुल ने 19 रनों का स्कोर बनाया। बी0डी0सी0ए0-ग्प् पिंक की ओर से अंकेश ने दो उमेश, अभिवन और राहुल ने एक-एक सफलता अर्जित की जवाब में बी0डी0सी0ए0-ग्प् पिंक की ओर से अमितेश ने 38 तथा अनुज ने 23 रन बनायें। ब्लू की ओर से ओम ठाकुर, काव्यांश व अकरम ने 2-2 विकेट अर्जित किये। कप्तान अमितेश के आलराउण्ड प्रदर्शन से पिंक-ग्प् ने जीत दर्ज की।

दूसरा मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अशहद हुसैन व शिवम यादव की शतकीय साझेदारी से निर्धारित ओवरों में 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अशहद हुसैन ने 59 रनों का सामना करते हुये 117 रन बनाये व शिवम यादव ने 68 बालों का सामना करते हुये 110 नाबाद रन बनाये। एकमात्र सफलता रोहित सेट्टी के हाथ लगी। जवाब में बी0डी0सी0ए0-ग्प् ब्राउन ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी और एक विशाल स्कोर 198 रनों से रेड की टीम विजयी हुई। ब्राउन-ग्प् की ओर से अनुनय पाठक ने 11 रन, अनुपम वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। टीम रेड की ओर से शौर्य, अशहद व निशान्त ने 2-2 व शिवम व सचिन को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर बाराबंकी जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।




