Advertisement
दिल्लीभारत

रक्षा मंत्रालय अपने विभागों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने और बेहतर शासन के लिए नए विचारों को विकसित करने के लिए दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करेगा।

 

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षा मंत्रालय बेहतर शासन और कामकाज के लिए नए विचारों को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अपने विभागों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दो और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए 19 जून और 20 जून 2023 को नई दिल्ली में चिंतन बैठक सत्रों ‘ चिंतन शिविर ‘ का आयोजन करेगा। रक्षा विभाग ( डीओडी ) , रक्षा उत्पादन विभाग ( डीडीपी ) , सैन्य मामलों का विभाग ( डीएमए ), पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ( डीईएसडब्ल्यू ) ने कई विषय वस्तुओं की पहचान की है जिन पर इन विषयों के विख्यात विशेषज्ञ मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे।

रक्षा विभाग

निम्नलिखित विषय पर विचार विमर्श करेगा :

विज्ञापन

– राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए व्यापक दृष्टिकोण

विज्ञापन 2

– साइबर सुरक्षा चुनौतियां

विज्ञापन 3

– राष्ट्रीय सूचना सुरक्षा नीति और दिशानिर्देश

विज्ञापन 4

– निष्पादन लेखापरीक्षा

विज्ञापन 5

– सैनिक स्कूल शिक्षा प्रणाली

– रक्षा अधिग्रहण में क्षमता निर्माण

रक्षा उत्पादन विभाग

निम्नलिखित विषय पर चर्चा करेगा :

– उत्पादन और रक्षा निर्यातों को बढ़ाना

– आत्मनिर्भरता में वृद्धि करना : स्वदेशीकरण के लिए भविष्य की कार्ययोजना

– औद्योगिक इकोसिस्टम और कुशल कार्यबल

– सबको समान अवसर प्रदान करने में वृद्धि

– गुणवत्ता सुधार

सैन्य मामलों का विभाग

विभाग द्वारा चुने गए विषयों में मानव संसाधन पहलुओं को एकीकृत और इष्टतम करने, अधिक समन्वय अर्जित करने की दिशा में प्रशिक्षण और प्रचालनगत मुद्दों तथा रणनीतिक कार्यक्षेत्रों में सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और क्षमता संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। इनमें औपनिवेशिक प्रथाओं तथा अप्रचलित कानूनों की पहचान करना और उन्हें समाप्त करना तथा सशस्त्र बलों के कामकाज में देश के अपने लोकाचारों और प्रचलनों को और अधिक सन्निहित करना भी शामिल है।

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग

डीईएसडब्ल्यू द्वारा पहचान की गई विषय वस्तुओं में निम्नलिखित शामिल हैं :

– पूर्व सैनिकों के लिए बेहतर पेंशन सेवाओं तथा अन्य कल्याणकारी उपायों के लिए स्पर्श का लाभ उठाना

– रोजगारपरकता में सुधार लाने के द्वारा पूर्व सैनिकों का पुनर्वास और पूर्व सैनिकों द्वारा सूक्ष्म उद्यमों की शुरुआत के लिए उद्यमशीलता को बढ़ावा देना।

– पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

चिंतन शिविर का समापन विभिन्न विभागों में संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए विचारों तथा सुझावों को आमंत्रित करने के लिए एक खुले सत्र के साथ होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अभी तक अर्जित किए गए लक्ष्यों का वास्तविक समय लेखा परीक्षण करने और वास्तविक समय सीमा में वांछित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता निकालने के सरकार के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button