विक्रम के सामने बाइक आ जाने से विक्रम अनियंत्रित होकर पलटा चालक सहित 4 घायल।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/ यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जाहिदा गांव निकट विक्रम के सामने अचानक बाइक सवार के आ जाने से उसको बचाने के प्रयास में विक्रम अनियंत्रित होकर पलटा। जिसमें विक्रम चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बा निवासी मियां 50 वर्षीय पुत्र मुख्तार विक्रम चालक की विक्रम में खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर साहनी गांव निवासी युसूफ 32 वर्षीय पुत्र इस्लाम व हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया निवासी अनीश की 40 वर्षीय पत्नी नजमा हुसेनगज विक्रम पर आम लादकर जा रहे थे।

जब उनका विक्रम थानां क्षेत्र के जाहिदा गाँव के निकट पहुंचा तभी अचानक विक्रम के सामने एक बइक सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास में विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें विक्रम में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचने पर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।




