बाराबंकी
भाजपाइयों ने की बैठक बनाई आगामी रणनीति

बाराबंकी असन्द्रा भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को किठैय्या गांव में आयोजित की गई ।
समाजसेवी सुरेश सिंह के आवास पर आयोजित इस बैठक में दरियाबाद विधानसभा प्रभारी रामप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।इस मौके पर विधानसभा विस्तारक सरोज पाठक मंडल अध्यक्ष देवीगंज राकेश लोधी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह सुरेंद्र मिश्र मनोज सिंह पंकज सिंह आशुतोष शुक्ला राजू शुक्ला युवा मोर्चा के अभिषेक सिंह व मोहित समेत शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे




