राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव मोनिका एस . गर्ग का जनपद सुलतानपुर में हुआ आगमन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद सुलतानपुर।राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव महोदया मोनिका एस . गर्ग का आगमन जनपद सुलतानपुर में हुआ , जहाँ नोडल अधिकारी महोदया द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में गार्द की सलामी ली गयी । तत्पश्चात उनके द्वारा जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय , मुख्य विकास अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कोविड -19 के विषय पर गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान महोदया द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप शहरोंव गाँवों में तेजी से लोगो को संकमित कर रहा है , जिससे लोग अपनी जान तथा रिश्तेदारों को खो रहे है । महामारी के समय लोगो को अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं करनी है । मास्क का उपयोग करते रहे , सोशल डिस्टेंश का पालन करें , हैण्ड सैनिटाइजर का उपयोग करना न भूले । पिछले 1 वर्षों से कोरोना के बचाव के उपाय चल रहा है । जिसे सभी को पालन करना चाहिए , लापरवाही न करें , जिससे हम संकमित हो जाए । सभीको टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है तथा वैक्सीन के सम्बन्ध में जो भांतिया फैली है उसे दूर कर लोगों को जागरुक करना है । श्रम की स्थिति को दूर करने हेतु जारुकता कार्यकमचलाया जाए और सभी इस संकट की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए घरों में सुरक्षित रहकर जरुरतमंद की सेवा भी की जाए । नोडल अधिकारी महोदयाद्गारा सम्बन्धित को अन्य आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये ।

