बाराबंकी
गंगा सागर जा रहे श्रद्धालुओं का शिवसेना ने किया स्वागत।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा(संपादक)
बाराबंकी/जनपद से मकर संक्रांति के अवसर पर कपिल मुनि आश्रम गंगा सागर जा रहे श्रद्धालुओं का शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही व जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अंगवस्त्र तथा फूल माला के साथ स्वागत कर विदा किया और मंगलमय यात्रा की कामना की
इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने तीर्थ यात्रा पर जाने वालो सदजनो में ईश्वर छाया होती है उनका आशीर्वाद लेना चाहिये जिसे कल्याण होता है और ईश्वर की कृपा बनी रहती है
इस अवसर पर यात्रा दल के मुखिया राम तीर्थ ,जग प्रसाद ,भगीरथ,वीरेंद्र कुमार सिंह,दिनेश वर्मा ,राहुल कुमार, अनुसुइया, जूली आदि उपस्थित थे




