Advertisement
बाराबंकी

बस ट्रक के भीषण सड़क हादसे में 18 यात्रियों की हुयी मृत  लगभग 16 घायल

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर कल्याणी नदी के पास ट्रक द्वारा द्वारा वोल्वो बस में टक्कर मार देने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमे 18 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी । व लगभग 10 लोग घायल हो गये । घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार व क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह मौके पर पहुँच गये । पुलिस व स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर भेजा गया । व मृतको को हाइवे से हटाया गया घटना की सूचना पर देर रात बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है ।
मंगलवार की देर रात थाना रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर नरायन रेस्टोरेंट के आगे कल्याणी नदी के पास हरियाणा से बिहार जा रही वोल्वो बस संख्या यूपी 22 टी 7918 खराब हो जाने के कारण खड़ी थी, जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक संख्या एनएल 01 क्यू 8280 द्वारा टक्कर मार दी गई। बस में लगभग 135 लोग सवार थे सभी व्यक्ति विहार प्रांत के मजदूर थे और पंजाब के लुधियाना से कामकर लौट रहे थे कि बस का एक्सल टूटने के कारण जब बस रुकी तो यात्रियों ने बस के आस पास विस्तर लगाकर सो गये । तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी । उक्त दुर्घटना में लगभग 18 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 व्यक्ति घायल हो गये। पुलिस बल द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को उपचार हेतु पीआरवी व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया ।
हादसे में इनकी हुई मौत
1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया पुत्र लरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
8. बलराम मण्डल पुत्र स्व0 छितारू मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी महेशकुट थाना करसाकुडा जनपद अररिया, बिहार
10. बउवा पुत्र हरिकेशन मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया, बिहार
11. नरेश पुत्र सीताराम उम्र 37 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
12. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया उम्र 30 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजसोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
13. छः व्यक्ति नाम पता अज्ञात
यह हुये घायल
जिला अस्पताल बाराबंकी से ट्रामा सेण्टर लखनऊ रेफर-
1. मिथिलेश पुत्र तारा पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
2. सुरेश पुत्र प्रकाश पंडित उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. शम्भू सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी उम्र 35 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
4. जोगेन्द्र पुत्र सज्जनराय उम्र 45 वर्ष निवासी जहांगीरपुर थाना श्यामपुरमारा जनपद सीवर, बिहार
5. मिश्री लाल पुत्र चिंगी उम्र 50 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
6. इन्दल सहानी पुत्र रामविजय निवासी कोठियाटोला थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
7. भोला सहानी पुत्र अहूरन सहानी उम्र 45 वर्ष निवासी बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
8. शम्भू पुत्र बच्चेलाल उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
9. संतोष पुत्र जगदीश सहानी उम्र 22 वर्ष निवासी कोठिया थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
जिला अस्पताल में उपचारारत-
10. सुशील पंडित पुत्र अकलदेव उम्र 35 वर्ष निवासी खोपा थाना कन्हौली जनपद सीतमढ़ी, बिहार

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button