
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पर दिनांक 19.07.2024 को वादिनी द्वारा तहरीर दी कि अभियुक्त रावेन्द्र पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल द्वारा दिनांक 18.07.2024 की रात्रि में वादिनी के घर में घुसकर छेडछाड़ की घटना की गयी। इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर मुकदमा संख्या- 222/24 धारा 332 (c)/74 बीएनएस बनाम रावेन्द्र उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त रावेन्द्र पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




