Advertisement
अब तकअभी तकलखनऊ

तेज रफ्तार टाटा मैजिक व नहर पुलिया पर मिट्टी कटान व बड़े बड़े गड्ढों के चलते नहर में गिरी कार तैरकर चालक ने बचाई जान

लखनऊ फरीदीनगर।जरहरा – गुड़म्बा मार्ग पर नहर में डूबी कार तैरकर चालक ने बचाई जान

कल शाम समय सात – साढ़े सात बजे फरीदी नगर से गुड़म्बा की तरफ जा रही पीले रंग की यूपी 32 एच एन 5429 कार सामने से आ रही तेज रफ़्तार टाटा मैजिक के चलते बांए दबाने के कारण नहर में जा गिरी ।
धुंध व अन्धेरे के कारण नहर की कटान से सड़क की बांई पटरी जो की पूरी तरह से पानी में बह चुकी है चालक को दिखाई नहीं दी और कार लुड़क कर नहर में जा गिरी । दुर्घटना के समय कार में चालक सर्वेश कुमार गुप्ता के अतिरिक्त कोई और सवारी नहीं थी । सेक्टर -14 खड़गपुर , इन्दिरानगर, लखनऊ निवासी सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कल शाम पिकनिक स्पॉट से लगे जंगल मार्ग से गुजरते वक्त नहर के पास सामने से एक तेज रफ़्तार टाटा मैजिक को पास देते समय कार सड़क की बांई पटरी पर लेते ही कटान दिखाई नहीं दी और कार लुड़कते हुए सीधे नहर में जा गिरी । इससे पहले कि कार पानी में पूरी तरह डूबती किसी तरह पानी में कूद कर अपनी जान बचाई ।
आज सुबह हादसे का पता लगते ही नहर में कार डूबने की खबर जंगल के आग की तरह जरहरा व आसपास के गांवों में फैल गई । देखते देखते तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया ।
खबर लिखे जाने तक कार को नहर से बाहर निकालने की तय्यारी चल रही थी जबकि कार चालक सर्वेश कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद था ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button