फिरोजाबाद
पुलिस द्वारा सड़क किनारे खडे वाहनों का किया जा रहा चालान ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)
जनपद फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर वाहनों पर लगायी जा रही है रेडियम की पट्टियां और सड़क किनारे खडे वाहनों का किया जा रहा है चालान ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खराब मौसम व कोहरे के दृष्टिगत सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वाहनों पर रेडियम की पट्टियां लगाने व हाइवे पर वाहन खड़े करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के अनुपालन में आज कुल 78 वाहनों पर रेडियम पट्टियां लगायी गयी व हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों के चालान किए गए तथा आने जाने वाले वाहनों के ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




