पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवायी करते हुये।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद रायबरेली पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवायी करते हुये जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया-
आज दिनाँक 10 दिसम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा “समाधान दिवस के अवसर पर थाना ऊँचाहार में जनता की शिकायतों / समस्याओं के सम्बंध में सुनवायी करते हुये उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राजस्व और पुलिस विभाग की गठित टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उनमें तत्काल रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मौके पर प्राप्त 12 शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती वन्दना सिंह के साथ थाना कोतवाली नगर परिसर में जनता की शिकायतों/समस्याओं के सम्बंध में जनसुनवायी की जा रही है। जनपद के समस्त थानों पर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की शिकायतों/समस्याओं का त्वरित / गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है।




