उन्नाव पुलिस ने तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरों को किया गिरफ्तार।
लूट के 01 लाख 60 हजार रुपये, दो मोटरसाइकिल व दो मोबाइल बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस व एसओजी / सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिनांक 05.12. 2022 को थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरों को लूट के 1 लाख 60 हजार रुपये व दो मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 05.12.2022 को वादी हरि प्रसाद पुत्र स्व0 जगन्नाथ मौर्य नि0 ग्राम शाहाबाद ग्रान्ट थाना असोहा जनपद उन्नाव ने थाना सोहरामऊ पुलिस को तहरीरी सूचना दी कि वह दिनांक 05.12.2022 को ही भारतीय स्टेट बैंक शाखा सोहरामऊ से दो लाख रुपये निकाल कर अपने घर जा रहा था तभी सहरावां पेट्रोल पम्प के पास वह लघुशंका हेतु रुका, तभी एक मोटरसाइकिल पर सावर दो अज्ञात व्यक्ति आये और उससे रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोहरामऊ पर मुकदमा संख्या 258 / 22 धारा 392 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसके आधार पर घटना कारित करने वालो की मोटरसाइकिल की पहचान की गई, जिससे यह प्रकाश में आया कि जनपद गोण्डा के शातिर अपराधियों में :-
1. रामस्वरुप उर्फ सरुपे पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
2. अतुल कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
3. रामजियावन उर्फ लड्डू पुत्र नवादीन निवासी ग्राम माथेपुर खरखारी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
4. दिलीप कुमार पुत्र रामऔतार निवासी धानेपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा उपरोक्त घटना कारित की गयी है।
आज दिनांक 09.12.2022 को थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह फोर्स व एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मय हमराह एसओजी / सर्विलांस टीम द्वारा अभियुक्तगण :-
1. रामस्वरुप उर्फ सरुपे पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 37 वर्ष 2. अतुल कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 29 वर्ष 3. रामजियावन उर्फ लड्डू पुत्र नवादीन निवासी ग्राम माथेपुरखरखा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त रामस्वरुप के पास से लूट के 60 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल होन्डा साइन व अभियुक्त अतुल के पास से लूट के 60 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल फोन एवं अभियुक्त रामजियावन उर्फ लड्डू के पास से लूट 40 हजार रुपये नगद एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बरामद की गई। शेष अभियुक्त दिलीप कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष अमित सिंह थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
2. उप निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
3. उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
4. हेड कांस्टेबल संजेश कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
5. कांस्टेबल सिंघल सोनकर शास्त्री थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
6. कांस्टेबल आशीष कुमार पाण्डेय थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
7. कांस्टेबल योगेश कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
8. कांस्टेबल सतीश कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव ।
एस ओ जी टीम :-
1. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ( एसओजी टीम प्रभारी)
2. कांस्टेबल कुमार
3. कांस्टेबल सुनील कुमार
4. कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार
5. कांस्टेबल आशीष मिश्रा
6. कांस्टेबल कृष्णप्रताप
7. कांस्टेबल गौरव
8. कांस्टेबल अमर सिंह




