Advertisement
उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत

मेरी किसान पृष्ठभूमि व मेरी जाट पृष्ठभूमि का कांग्रेस द्वारा अपमान किया जा रहा है – उपराष्ट्रपति ने आज राज्य सभा में कहा

“एक सासंद मेरा मजाक उड़ा रहा था तब राहुल गांधी उसका वीडियो बना रहे थे; किसलिए?” – उपराष्ट्रपति ने चिदंबरम से पूछा

यह किसान समाज का, जाट समुदाय का अपमान है – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

आज इतना गिरा हुआ स्तर देखकर, सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी? – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति के पद का निरादर हुआ है – श्री धनखड़

रिपोर्ट:-शमीम 

संसद में आज की घटनाओं पर व्यथा और पीड़ा व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरी किसान पृष्ठभूमि व जाट पृष्ठभूमि को निशाना बनाकर मेरा अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता और राज्य सभा के सांसद, श्री पी. चिदंबरम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब आपके एक वरिष्ठ नेता (राहुल गांधी) एक सांसद (कल्याण बनर्जी) द्वारा उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे जिसमें मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था।”

विज्ञापन

श्री धनखड़ ने कहा कि “यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्र नहीं है, यह राज्य सभा के सभापति के पद का निरादर है। और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो।”

विज्ञापन 2

संसद में आज एक सांसद (कल्याण बनर्जी) द्वारा उपराष्ट्रपति का मखौल बनाने की घटना पर पीड़ा व्यक्त करते हुए श्री धनखड़ ने कहा आज हमें सबसे गिरा हुआ स्तर देखने का मौक़ा मिला। उन्होंने सदन में मौजूद कांग्रेस के सांसद, श्री चिदंबरम से पूछा कि “संसद का एक वरिष्ठ सदस्य, दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है… किस लिए? मैं आपको बताता हूं कि मुझे बहुत कष्ट हुआ है।”

विज्ञापन 3

इस तरह की घटनाओं को गंभीर मसला बताते हुए उपराष्ट्रपति ने आगे कहा “इंस्टाग्राम पर, श्रीमान चिदम्बरम, आपकी पार्टी ने एक वीडियो डाला था जिसे बाद में हटा लिया गया, यह शर्मनाक है। आपने मुझे अपमानित करने, मेरा अपमान करने, एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरे पद का अपमान करने, सभापति के रूप में मेरे पद का अपमान करने के लिए (कांग्रेस) पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया गया।”

विज्ञापन 4

सदन में दिया गया उपराष्ट्रपति कापूरा वक्तव्य निम्न है –

विज्ञापन 5

राज्य सभा में सभापति श्री जगदीप धनखड़ का वक्तव्य

माननीय सदस्यगण,

मैंने सदन स्थगित कर दिया है। लोगों के मन में इस संस्था के ख़िलाफ़ किस तरह की प्रतिक्रिया है, इसका अंदाज़ा आपको नहीं है और आज हमें इसका सबसे निचला स्तर देखने का मौक़ा मिला।

श्री चिदम्बरम यहाँ हैं। श्रीमान चिदम्बरम आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। सोचिये कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब आपके एक वरिष्ठ नेता, एक सांसद द्वारा सभापति का मजाक उड़ाने की वीडियोग्राफी कर रहे थे जिसमें मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा था।

यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान मात्र नहीं है, यह राज्य सभा के सभापति के पद का निरादर है। और वह भी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य द्वारा जिसने इतने लंबे समय तक शासन किया हो ।

संसद का एक वरिष्ठ सदस्य, दूसरे सदस्य की वीडियोग्राफी करता है। किस लिए? मैं आपको बताता हूं कि मुझे बहुत कष्ट हुआ है।

इंस्टाग्राम पर, श्रीमान चिदम्बरम, आपकी पार्टी ने एक वीडियो डाला था जिसे बाद में हटा लिया गया, यह शर्मनाक है। आपने मुझे अपमानित करने, मेरा अपमान करने, एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान करने, एक जाट के रूप में मेरे पद का अपमान करने, सभापति के रूप में मेरे पद का अपमान करने के लिए (कांग्रेस) पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया गया

ये मसले बहुत गंभीर हैं, कृपया अपनी सीट पर जाइए।”

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button