भोले बाबा के गानों का एल्बम व पोस्टर हुआ लांच।
"फिल्माए गए गानों के कलाकार पत्रकार वार्ता में पहुंचे।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी 23 जुलाई 2023,
नगर के एक होटल में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कैंची धाम प्रोडक्शन के बैनर तले दो भोजपुरी भक्ति से भरपूर गाने तैयार किए गए, जिसमें “भोले नाथ का चेला हूं तथा भोले बाबा तेरा सहारा” बोल के जबरदस्त तैयार किए गए गानो और पोस्टर का लांच कैची धाम प्रोडक्शन हाउस के निर्माता संतोष शुक्ला डायरेक्टर कुलजीत श्रीवास्तव तथा गानों की कलाकार तारा गोस्वामी डॉली गुप्ता शरद राज सिंह एवं कलाकार/ सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” ने किया। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संतोष शुक्ला ने बताया उनके प्रोडक्शन हाउस कैंची धाम के बैनर तले काफी मात्रा में भक्ति से भरपूर गानों का निर्माण कर चुके हैं, उन्होंने बताया बहुत ही जल्द बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित बड़े बजट की फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। डायरेक्टर कुलजीत श्रीवास्तव ने बताया यह दोनों गाना बाराबंकी के महादेवा पर आधारित है और शूटिंग भी बाराबांकी लखनऊ में ही की गई है। गानों की मुख्य कलाकार तारा गोस्वामी, डाली गुप्ता एवं शरद राज सिंह ने बताया शूटिंग के दौरान पूरी भक्ति में लीन होकर बहुत मजा आया। इन कलाकारों ने कई फिल्मों वेब सीरीज एल्बम में कार्य कर चुके हैं। इस अवसर पर गायक विकास राजपूत, कन्हैया सोनी, शिवराज यादव डांसर, रजनी मोनू, अर्चना नेहा, देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” ,शरद राज सिंह, उपस्थित रहे।




