थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मी हत्याकाण्ड का सफल अनावरण, हत्याभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। दिनांक 22.10.2022 को वादी दनगू पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला मिर्दहन कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ने थाना दरियाबाद पर सूचना दिया कि मेरी बुआ का लड़का लक्ष्मी पुत्र सहजू निवासी परसावल माझा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी लगभग 20 से 25 वर्ष से मेरे घर में रहता था दिनांक 20/21.10.2022 को डाक्टर बंगाली की दुकान के सामने नीचे मृत पड़ा हैं। मुझे आशंका है कि किसी जानवर ने इसके चहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना दरियाबाद पर मुकदमा संख्या 387/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से आज दिनांक 23.10.2022 को अभियुक्त परान गौतम पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला मिर्दहन कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को रेलवे क्रासिंग मोड़ के आगे जेठौती कुर्मियान मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से रक्त रंजित मिट्टी से सने कपड़े बरामद किये गये।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मुझे शक था कि मृतक लक्ष्मी व मेरी पत्नी के बीच अवैध सम्बन्ध है इसलिए दिनांक 20/21.10.2022 की रात बंगाली डाक्टर की दुकान के पास लक्ष्मी लेटा था तो मैने उसके सिर को पकड़कर नीचे फर्श पर पटक दिया जिससे उसके सिर में बजरी धंस गयी फिर दुकान से नीचे धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
परान गौतम पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला मिर्दहन कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी:-
रक्त रंजित मिट्टी से सने कपड़े
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र मिश्र थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
3. कांस्टेबल मारकण्डेय यादव थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
5. चालक कांस्टेबल शिवराम पाल थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।



