ग्रामीणों के द्वारा भव्य रामलीला का जिया गया मंचन।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी। कुर्सी अंतर्गत ग्राम ताला मजरे बैनाटीकरहार में परम्परागत दशहरा मेला मां दुर्गा मंदिर पर आयोजित किया गया।मेले में दोपहर से रामलीला कार्यक्रम गांव के ही कलाकारों द्वारा सुंदर झांकी के साथ प्रस्तुत किया गया। जिसमें पंचवटी से कार्यक्रम की सुरुआत करके सीता हरण, श्रीराम हनुमान मिलन, बालि सुग्रीव मलयुद्ध के बाद बालि का अंत एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक, लंका दहन, समुद्र पर सेतु, अक्षय कुमार का अंत, लक्ष्मण को शक्तिबाण लगना, लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ का अंत एवं अंतिम चरण में राम और रावण के बीच भीषण युद्ध के पश्चात रावण मरण के बाद पुतला दहन किया गया।

मेला आयोजक मुकेश सिंह ने बताया कि यह परम्परागत दशहरा मेला को लगते 26 साल हो गए हैं तब से लेकर आज तक सभी गांव वासियों के भरपूर सहयोग से कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया जाता है आयोजित मेले में दूर दराज से आए दुकानदारों को मेला कमेटी द्वारा निशुल्क भोजन व पानी की भरपूर व्यवस्था दी जाती है एवं उनसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। यह भी बताया कि आयोजन हर साल विजयादशमी के दिन यह मेला लगता है किन्तु अबकी भारी बारिश के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है।



