थाना जैदपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 जुआरियों को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 28.07.2021 को मोहल्ला लोधपुरवा कस्बा व थाना जैदपुर में हार जीत की बाजी लगाते समय 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के पत्ते व 2200 / – रुपये बरामद हुए । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर मु 0 अ 0 सं 0 236/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. राजू उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी अली अकबर कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी । 2. इस्लामुद्दीन पुत्र सलाउदीन निवासी मोहल्ला समेडी राजमहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
3. अबदुल्ला पुत्र वली मोहम्मद निवासी मोहल्ला समेडी राजमहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
4. अलीम पुत्र मो 0 फारुख निवासी गढ़ी कदीम कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
5. मो 0 आलम पुत्र मो 0 हनीफ निवासी लोधपुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
6. विजयपाल पुत्र राममनोहर निवासी लोधपुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
7. मो 0 एयाज पुत्र मो 0 नियाज निवासी लोधपुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
8. मुन्ना पुत्र रामसकल निवासी महमूदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
52 अदद ताश के पत्ते , माल फड़ 2200 / – रुपये व जामा तलाशी 340 / – रुपये
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
3. का 0 अरविन्द कुमार , का 0 मनीष कुमार , का 0 सोनू वर्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
4. रि 0 का 0 अदनान अली , रि 0 का 0 भूपेन्द्र सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
5. रि 0 का 0 रोहित शर्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।




