बाराबंकी
घर से भागा किशोर सकुशल बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। नगर के बंकी नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी पत्रकार चंदन ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र रामबली नौ अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे बिना घर पर बताये कहीं चला गया है। इस पर पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। नगर कोतवाल संजय मौर्य और बंकी चौकी प्रभारी आरके भारती की मुस्तैदी रंग लाई। फलस्वरूप पुलिस के सहयोग से आज मंगलवार को रामबली सकुशल बरामद हो गया। रामबली को उसके पिता चंदन को सौंप दिया गया।




