जैदपुर का अवैध मदरसा प्रकरण पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार!
पट्टे की भूमि पर गलत तरीके से बनाया गया मदरसा, बुल्डोजर चलाने का मिला

आश्वासन, माफियाओं में हड़कम्प।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष जब जनपद बाराबंकी के जैदपुर के अवैध मदरसा प्रकरण पहुंचा तब उन्होंने जैदपुर
कस्बे की गौरक्षा वाहिनी की नगर अध्यक्ष अफसाना बानो को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस मामले में कठोर कार्यवाही करते हुए माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।
नगर अध्यक्ष का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप जैसे
महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है और जहां भी कुछ गलत हो रहा है फौरन आवाज उठाएं, सरकार ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी।
पीड़ित ने उपमुख्यमंत्री को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि अफजालुर्रहमान पुत्र अब्दुल हसन को अध्यक्ष भूमि प्रबंधक
समिति द्वारा दिनांक 26.05. 1986 को भूमि गाटा संख्या-23 मि0 रकबा 0.181हे0 का आंवटन राइस मिल लगाने हेतु दिया गया था।

गाटा संख्या-23मि0 पर राइस
मिल बनवाने हेतु जिलाधिकारी नवाबगंज, बाराबंकी द्वारा दिनांक
28.04.1986/29.04.1985 को उक्त भूमि को आबादी में अंकित श्रेणी-6 किये जाने का आदेश पारित किया गया। तत्पश्चात अफजालुर्रहमान द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर न्यायालय कलेक्टर रोड साइड लैण्ड कन्ट्रोल एक्ट के तहत प्रस्तावित मिनी राइस मिल की दुकान बनाने हेतु शर्तों के अनुसार आदेश पारित किया गया। विपक्षी द्वारा मिनी राइस मिल चलाने के सम्बंध में
दिनांक 04.11.1993 को रीजनल फूड कन्टरेलर फैजाबाद डिवीजन फैजाबाद से दिनांक 31.12.1993 तक की अवधि का लाइसेंस भी प्राप्त किया गया।
भूमि गाटा संख्या-23मि0 के सम्बंध में रकबे का अंकन गलत कर दिये जाने के बावत अफजालुर्रहमान द्वारा चकबंदी अधिकारी हरख, बाराबंकी के समक्ष वाद संख्या-570/ 2006- 2007 अन्तर्गत धारा 09क जो0च0 अधिकारी प्रस्तुत किया
गया था, जो चकबंदी अधिकारी हरख, बाराबंकी द्वारा दिनांक 08.10.2007 को
अफजालुर्रहमान को पट्टे द्वारा आवंटन भूमि के आधार पर रकबा दुरूस्त किये जाने का आदेश पारित किया गया है। अफजालुर्रमान पुत्र अब्दुल हसन जो एक आपराधिक किस्म का दबंग व्यक्ति है। जिस पर थाना जैदपुर में अ0सं0-198/2022 अ0संख्या-174/2021, अ0सं0-161/2014, अ0धारा 377/2014 के अलावा अन्य कई मुकदमें दर्ज हैं।
अवगत कराना है कि गाटा संख्या-23मि0 जो बंजर खाते की भूमि रही है पर धोखे से मिनी राइस मिल चलाने का पट्टा हासिल कर लिया तथा वर्तमान समय तक कोई भी मिनी राइस मिल पट्टा वाली भूमि पर नहीं चलाया गया, इसके अलावा
विधि विरूद्ध ढंग से पट्टे वाली भूमि पर मदरसा चलाया जा रहा है और धोखा धड़ी करके मदरसे की बावत मान्यता भी प्राप्त की गई।
वर्तमान में गैर कानूनी ढंग से चलाये जा रहे मदरसे में 3 अध्यापक पुराने समय से तथा 3
अध्यापक नवनिर्वाचित है। इसके अलावा अफजालुर्रहमान ने राजस्व कर्मचारीगण से सांठ गांठ करके अनुचित प्रतिफल देकर पट्टे वाली भूमि को दिनांक 08.01 .2007 को संक्रमणीय भूमिधरी घोषित कर लिया।
जिस पर नाजायज तौर से मदरसा चलाया जा रहा है अफजालुर्रहमान को शासन द्वारा भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। प्रार्थिनी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र आई0जी0आर0एस0 में लेखपाल की आख्या के मुताबिक राइस मिल हेतु आवंटित भूमि गाटा संख्या-9क रकबा 0.164हे0 से अफजालुर्रहमान पुत्र अब्दुल हसन तथा इन्ही द्वारा विक्रय/हिबानामा के पश्चात दर्ज अभिलेख आवेदन निरस्त करने
योग्य हैं की आख्या प्रस्तुत की है। जबकि उक्त मदरसे में कई संदिग्ध व अराजक तत्व किस्म के लोगों का आना जाना व रहना रहता है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था को खतरा बना हुआ है।
अफसाना ने आगे बताया कि मेरा मकसद है कि गाटा संख्या-23 मि0 रकबा 0.181 हे0 का आवंटन एवं मदरसा हेतु प्राप्त की गई मान्यता रदद करके अवैध रूप से बनाए गये मदरसा की इमारत पर बुल्डोजर चलवाकर भूमि को जनहित में ग्राम सभा
में समायोजित किया जाये ताकि यह जमीन गरीबों व मजलूमों के काम आ सके।
अब देखना यह है कि क्या गौरक्षा वाहिनी की नगर अध्यक्ष की मेहनत रंग लायेगी या वह इसी तरह शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर दौड़ती रहेंगी यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।




