Advertisement
गुजरात

केंद्र ने राज्य सरकारों को पोषक तत्वों से भरपूर चावल के लाभों के बारे में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्देश दिया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

गुजरात सरकार ने सरकारी योजनाओं में पोषक तत्वों से भरपूर चावल के सकारात्मक प्रभाव और देश की पोषण सुरक्षा रणनीति में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर कार्यशाला का आयोजन किया।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना राजस्थान और केरल से पोषक तत्वों से भरपूर चावल के लाभों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला/संगोष्ठी आयोजित करने का अनुरोध किया है। इन राज्यों से विशेष रूप से थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त जनजातीय क्षेत्रों और जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों आने वाली आबादी के कुपोषण से निपटने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चावल के उपयोग को बढ़ावा देने का अनुरोध किया गया है।

गुजरात के वापी में मेरिल अकादमी में 9 सितंबर, 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन करने की यह पहल की गई। इस अवसर पर गुजरात के वित्त मंत्री, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, गुजरात सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अन्य उच्च अधिकारी, भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन

गुजरात की न्यूट्रिशन इंटरनेशनल की राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नेहा अरोड़ा ने सामाजिक सुरक्षा नेट कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले फोर्टिफाइड स्टेपल पर एक प्रस्तुति दी। सरकार के सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम और एक गो-एनजीओ भागीदारी के पूर्व मानद निदेशक डॉ. यज़्दी इटालिया ने हेमोग्लोबिनोपैथिस-सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया को समझने पर एक प्रस्तुति दी। इसी तरह, प्रो. (डॉ.) सिरीमावो नायर, नोडल अधिकारी, गुजरात (एनएफएसए समवर्ती मूल्यांकन डी/ओ फूड एंड पीडी-भारत सरकार) ने भी फोर्टिफाइड स्टेपल और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर एक प्रस्तुति दी। सामुदायिक चिकित्सा विभाग, नमो-मेरी-सिलवासा के सहायक प्रोफेसर डॉ. भावेश बरिया ने भी फोर्टिफाइड स्टेपल और हीमोग्लोबिनोपैथिस पर इसके प्रभाव पर एक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन 2

प्रस्तुतियों के बाद तकनीकी विशेषज्ञों और एफसीआई और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारियों द्वारा पैनल चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को गुजरात के कई प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों ने इसे अपनी प्रमुख खबरों में जगह दी।

विज्ञापन 3

कार्यशाला के समापन पर सरकार में पोषक तत्वों से भरपूर चावल के सकारात्मक प्रभाव और देश की योजनाओं तथा पोषण सुरक्षा रणनीति में इसके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में आम सहमति जताई गई।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button