पुलिस ने सेना की वर्दी अवैध रूप से धारण किये एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
अयोध्या। थाना कैन्ट थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कैण्ट पुलिस टीम ने जरिये मुखबिर की सूचना के आधार पर सेना की वर्दी अवैध रूप से धारण किये अभियुक्त दिपेन्द्र सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना महारजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा कैण्ट क्षेत्र में चल रही सेना भर्ती में सम्मिलित अभ्यर्थियों को भर्ती कराये जाने हेतु गुमराह किया जा रहा था जिसे दिनांक 08.09.2022 समय करीब 07.30 बजे , लालकुर्ती सदर बाजार से गिरफ्तार करते हुए थाना कैण्ट पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त- दिपेन्द्र सिंह उर्फ गोलू पुत्र लालबहादुर सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना महारजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 29 वर्ष बरामदगी एक अदद आर्मी वर्दी ( बेल्ट , बैरट कैप मय ताज , टीशर्ट , पैन्ट , एक जोड़ी बूट ) , एक अदद फर्जी आर्मी आई कार्ड , एक अदद आधार कार्ड , एक अदद पैन कार्ड , एक अदद निर्वाचन कार्ड , एक अदद मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी व 1420 रूपये नगद बरामद।
पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक रजत पाण्डेय थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
2. उप निरीक्षक हरिकेश यादव थाना कैन्ट जनपद अयोध्या।
3. कांस्टेबल कृष्ण वीर थाना कैन्ट जनपद अयोध्या।
4. कांस्टेबल लोकेश थाना कैन्ट जनपद अयोध्या।
5. कांस्टेबल अशोक थाना कैन्ट जनपद अयोध्या।



